AUKUS और QUAD बीच अंतर क्या है : PM Modi अमेरिका पहुंचे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में पहुंचे हैं। उन्होंने यह यात्रा 24 सितंबर को पूरा किया है। उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति जो बिडेन ने आमंत्रित किया है और इसमें ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को भी आमंत्रित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत को वाशिंगटन में एक QUAD नामक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। क्योंकि ये QUAD गठबंधन के सदस्य हैं। हालांकि यह AUKUS गठबंधन से थोड़ा अलग है जिसे हाल ही में घोषित किया गया था चलिए जान लेते हैं कि AUKUS और QUAD गठबंधन में क्या अंतर है QUAD गठबंधन क्या है :- QUAD चार देशों के बीच एक रणनीतिक वार्ता है। जिसे हम चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता ( Quadrilateral Security Dialogue ) कहते हैं जिसमें मुख्य रुप से अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान इसके सदस्य हैं। इस गठबंधन की शुरुआत 2007 में उस वक्त के जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने की थी। उन्होंने यह अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक च...