AUKUS और QUAD बीच अंतर क्या है : PM Modi अमेरिका पहुंचे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में पहुंचे हैं। उन्होंने यह यात्रा 24 सितंबर को पूरा किया है। उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति जो बिडेन ने आमंत्रित किया है और इसमें ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को भी आमंत्रित किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत को वाशिंगटन में एक QUAD नामक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। क्योंकि ये QUAD गठबंधन के सदस्य हैं। हालांकि यह AUKUS गठबंधन से थोड़ा अलग है जिसे हाल ही में घोषित किया गया था
चलिए जान लेते हैं कि AUKUS और QUAD गठबंधन में क्या अंतर है
QUAD गठबंधन क्या है :-
QUAD चार देशों के बीच एक रणनीतिक वार्ता है। जिसे हम चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता ( Quadrilateral Security Dialogue ) कहते हैं जिसमें मुख्य रुप से अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान इसके सदस्य हैं।
इस गठबंधन की शुरुआत 2007 में उस वक्त के जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने की थी। उन्होंने यह अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी , ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री जॉन हॉवर्ड और भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के समर्थन से की थी।
जब 2004 में हिंद महासागर में सुनामी आई थी तो पूरी दक्षिण एशिया में भयानक तबाही मचाई थी। इसके कारण दक्षिणी एशिया क्षेत्र में अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा था तब उस वक्त के अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने एक सुझाव दिया कि ऐसे में एक देश का एक ऐसा समूह होना चाहिए जो कि इस तरह की आपदा में एक दूसरे की मदद करें
फिर उसके बाद 2007 में उस वक्त के जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस सुझाव पर सहमति करते हुए कहा कि एक ऐसा समूह होना चाहिए जो कि एक दूसरे की मदद करें। और फिर उस दिन से QUAD संगठन की शुरुआत हुई इसमें मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान में शामिल हुए। जब इस संगठन का निर्माण हुआ तो इसमें आपदा में मदद करने के अलावा और कई क्षेत्र चुने गए जिसमें यह देश एक दुसरे को मदद करेंगे । जैसे कि,
(1) समुंद्र क्षेत्र में शांति को कायम रखना।
(2) व्यापार में एक दूसरे की मदद करना।
(3) और हिंद महासागर और दक्षिणी चीन सागर में china पर नजर रखना। क्योंकि दक्षिण चीन सागर और हिंद महासागर में खासकर दक्षिणी चीन सागर में china अपनी दबदबा बना रहा है वहां पर अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है।
हालांकि यह संगठन 1 साल भी नहीं चला इसमें से आस्ट्रेलिया के निकलने के बाद यह बंद हो गया लगभग एक दशक यानी 10 साल तक बंद रहा इसमें केवल मुख्य रूप से भारत और जापान इस में जुड़े रहे
और फिर उसके बाद इस QUAD संगठन का जरूरत महसूस हुआ और और फिर 2017 में एक एशियन शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान ने मिलकर दक्षिणी चीन सागर में चाइना का मुकाबला करने के लिए QUAD संगठन को फिर से पुनर्जीवित किया। जो कि 2017 से लेकर आज तक चल रहा है। चलो अब जान लेते हैं AUKUS गठबंधन के बारे मे
AUKUS गठबंधन क्या है :-
एक हिंद प्रशांत सुरक्षा गठबंधन ( Indo Pacific security alliance ) है। इसकी स्थापना 15 सितंबर 2021 को अमेरिका ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के सहमति से किया गया था इस गठबंधन को लाने का कुछ प्रमुख कारण है जैसे कि।
( 1) हिंद और प्रशांत महासागर में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए।
(2) क्वांटम प्रौद्योगिकी और समुद्रीक क्षमता को विकास करना के लिए।
(3) पूर्वी और दक्षिणी एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने और उस पर नजर रखने के लिए
(4) और अमेरिका ऑस्ट्रेलिया को अपनी पनडुब्बी तकनीकी देगा।
याह 50 साल में पहली बार हो रहा है की अमेरिका अपनी पनडुब्बी तकनिकी ऑस्ट्रेलिया को दे रहा है इससे पहले अपनी पनडुब्बी तकनिकी ब्रिटेन को दिया था यह पनडु्बी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडु्बी है। यह पनडुब्बी परंपरिक पनडुब्बियों की तुलना में अधिक समय तक समुंद्र में जलमग्न रह सकती है। सुरक्षा समूह हिस्से के रूप में ब्रिटेन और अमेरिका के निकट सहयोग से ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस पनडुब्बी तकनीकी फ्रांस के साथ साझा किया था जो कि एक बहुत बड़ा सौदा था इसमें ऑस्ट्रेलिया फ्रांस से 12 पनडुब्बी को खरीदने वाला था जिसकी कीमत 50 बिलीयन डॉलर हैं
लेकिन आस्ट्रेलिया ने इसे ठुकरा दिया है जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच संबंध थोड़ा खराब हो गए हैं।




Comments
Post a Comment